Hindi
हिन्दी
क्या आपके साथ विक्टोरियाई सरकारी एजेंसी या स्थानीय परिषद द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है?
क्या आपको कोई शिकायत है?
विक्टोरियाई लोकपाल विक्टोरियाई राज्य सरकार की एजेंसियों और स्थानीय परिषदों के बारे में शिकायतों की जांच करता है। इसमें पब्लिक (सरकारी) स्कूल, वीकरोड्स (VicRoads), करेक्शन विक्टोरिया, डिपार्टमेंट ऑफ फैमिलीज़, फेयरनेस एंड हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट एक्सीडेंट कमीशन, वर्ककवर और कई अन्य शामिल हैं। कोई भी शिकायत कर सकता है।
अगर आपको कोई शिकायत है
पहले राज्य सरकार की एजेंसी और स्थानीय परिषद के साथ समस्या को हल करने का प्रयास करें।
यदि आप इस बात से संतुष्ट नहीं हैं कि एजेंसी या काउंसिल ने आपकी शिकायत से कैसे निपटा है, तो विक्टोरियाई लोकपाल से संपर्क करें।
दुभाषिया
अपनी भाषा में मदद के लिए, 131 450 पर कॉल करें और सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विक्टोरियाई लोकपाल (1800 806 314) के लिए पूछें। या आप complaints@ombudsman.vic.gov.au पर ईमेल कर सकते हैं।
